फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकरा बनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Sun, 22 May 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पुरस्कार देते संजय अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। प्रकाश कला केंद्र पर आयोजित स्वच्छ शहर और स्वच्छ भारत पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने रचनात्मकता के जरिये व्यक्तित्व विकास की परिकल्पना प्रदर्शित की। जीवन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालती पेंटिंग्स से बच्चों ने अपना हुुनर दिखाया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग के लिए हुई प्रतियोगिता में अलफि शा बानो (प्रथम ), अदिति कश्यप (द्वितीय), सान्या गुप्ता (तृतीय) को सामाजिक कार्यकर्ता संजय अवस्थी ने पुरस्कृत किया। प्राइमरी वर्ग में प्रथम शिवम त्रिवेदी, द्वितीय सोना सक्सेना, तृतीय स्थान पाने वाली किरन को भी पुरस्कार दिए गए। जूनियर वर्ग में इकरा बानो को स्टूडेंट ऑफ द ईयर घोषित किया गया।

इकरा बानो विगत वर्ष भी स्टूडेंट ऑफ द ईयर रह चुकी हैं( इकरा को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राइमरी वर्ग में जयिता अवस्थी को विशेष पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर आराध्या कटियार, याशीन, अंश द्विवेदी, निहाल गुप्ता, दिव्यांशु यादव आदि को सांत्वना पुरस्कार दिया। इस मौके पर महिला सशक्तीकरण, जल संरक्षण, लिंग समानता, लड़का-लड़की में भेदभाव समाप्त करना आदि पर चर्चा की गई।  प्रकाश कला केंद्र के व्यवस्थापक प्रकाश सोनी, अंकित कश्यप, आकांक्षा त्रिवेदी, शालिनी राठौर आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें