फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वजनदार वस्तु से सिर पर वार कर की गई थी दुकानदार की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोड़री निवासी दुकानदार की हत्या सिर पर वजनदार वस्तु से वार कर की गई थी। सिर की हड्डियां टूटने से दुकानदार की मौत हुई थी। हत्या दो दिन पहले यानी दुकानदार के गायब होने की रात ही कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उक्त बातों का खुलासा हुआ है।
उधर, दूसरी ओर पुलिस ने पूरी घटना का राजफाश करने के लिए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने संडीला बांगरमऊ मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। लगभग 20 मिनट बाद सीओ के आश्वासन पर जाम खुल गया।
विज्ञापन

कोड़री निवासी श्रवण कुमार (30) गांव के बाहर एक गुमटी में पान की दुकान चलाता था। तीन अक्तूबर की शाम को वह लापता हो गया था। भाई रामचंद्र ने गुरुवार को श्रवण कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुुरुवार रात ही श्रवण कुमार का शव बेहंदर माडर मार्ग पर सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला था।
शव को खाई में भरे पानी में दबाए रखने के लिए ऊपर से चादर डालकर ईंटे रखकर बांध दिया गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में सिर की हड्डियां टूटने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद गांव जा रहे परिजनों और रिश्तेदारों ने शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की।
लगभग 20 मिनट बाद सीओ संडीला वंदना शर्मा मौके पर पहुंच गईं और परिजनों को घटना का जल्द राजफाश करने का आश्वासन दिया। उधर, दूसरी ओर पुलिस ने पूरे मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने भी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


इनसेट
तो शराब के नशे में हुए विवाद के बाद लेनदेन को लेकर हुई हत्या...
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक तीन अक्तूबर की रात श्रवण कुमार की गुमटी के पास ही गांव के कुछ लोगों ने शराब पी थी। इस दौरान श्रवण कुमार भी मौजूद था। शराब के नशे में श्रवण का अन्य साथियों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि इसी दौरान आक्रोश में आकर साथ माैजूद रहे लोगों ने श्रवण के सिर पर वजनदार वस्तु से वार कर दिया और शव खाई में फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें