फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सनफरा स्कूल के बच्चों की पीटी की धूम, शिक्षक को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरपालपुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की पीटी ने धूम मचा रखी है। बच्चों के पीटी के वीडियो को देश और विदेशाें में भी देखा जा रहा है। इसके लिए विद्यालय के शिक्षक को सम्मानित किया गया है।
वाराणसी जनपद में गुरुवार को आयोजित जी-20 निपुण भारत मिशन, शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन सेमिनार व एडूलीडर सम्मान समारोह में शिक्षक रमेश कुमार को सम्मानित किया गया। बताया कि वाराणसी के एडी बेसिक डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने उनके कामों की सराहना की। वहां के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रदेश के पांच सबसे अच्छे प्रस्तुतीकरण में सांडी ब्लॉक में स्थित प्राथमिक विद्यालय सनफरा के प्रस्तुतीकरण को शामिल किया गया। इस उपलब्धि पर हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया। बीईओ सांडी संजीव भारती, एआरपी अभय यादव, शैलेंद्र कुमार, अजीत शुक्ल, पुष्पेंद्र शुक्ल, अफजाल, अतुल यादव आदि सफलता की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें