फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गरीबों की सेवा से होती ईश्वर की प्राप्ति’

Mon, 22 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया। समूह सदस्यों ने पूड़ी सब्जी का भोजन वितरण कर तमाम लोगों को भूख से राहत प्रदान की। भंडारे में दोपहर बाद से शाम तक सैकड़ों लोगों ने भोजन किया।
विज्ञापन


समूह सदस्यों ने समाज के लोगों से गरीबों की सहायता के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और भंडारे जैसे कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की। मौनी बाबा मंदिर पर नारायण सेवा समूह के तत्वावधान में आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने पेट भर भोजन ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी हरिओम पांडेय के सानिध्य में समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने भगवान का पूजन कर भोग लगाकर गरीबों को भोजन का वितरण किया।

संचालक जयराम गुप्ता ने कहा कि दूसरों की सेवा एवं सहायता से जो संतोष, सुख व वैभव की प्राप्ति होती है, उसे शब्दोें में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। आशुतोष मिश्रा, दौलतराम, सीता, प्रियम मिश्रा, जयशंकर गुप्ता, अरविंद कुमार, कमलेश रस्तोेगी व एसएन यादव ने भोजन का वितरण कर कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है।
विज्ञापन

डा. नरेश चंद्र शुक्ला, हरिश्चंद्र शुक्ला, सुमेर सिंह, बिरजू अग्रवाल, संदीप, सोमेश, मो. वशी, तारक नाथ, पतिराज ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है और वैभव व सुख प्राप्त होता है। आरडी पाल, डा. जेबी सिंह, प्रभुदयाल गुप्ता, राम सनेही द्विवेदी, नितिन मिश्रा, डा. अनुज गुप्ता, डा. सुधीर चौहान ने कहा कि लोग व्यर्थ में शांति को ढूंढ रहे हैं, पर सुख-शांति सिर्फ गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में है। इस मौके पर शशिकांत मिश्रा, कमला अवस्थी, राजीव दीक्षित, एनके राय, मुकेश, पंकज सिंह, किशन लाल सोनी, अरुण सिंह और दिवाकर बाजपेयी ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें