फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा, मंदिरों व घरों में जगराता

Wed, 14 Oct 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में भी माता के नाम के जयकारे गूंजते रहे। दूसरे दिन बुधवार को ब्रह्मचारिणी मां के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। घरों और मंदिरों में मैया को समर्पित जगराते भी हुए। श्रवण देवी मंदिर, तुंरतनाथ मंदिर, बाबा सिद्धनाथ मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, फूलमती मंदिर आदि में मां के पूजन को लेकर दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां के दर्शन व
विज्ञापन


पूजन को श्रद्धालुओं को लाइनें लगानी पड़ गई। ब्रह्मचारिणी देवी के बारे में बताया गया कि देवी का यह स्वरूप पूर्व ज्योतिर्मय एवं अत्यंत सुंदर है। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाएं हाथ में कमंडल रहता है। इनकी उपासना से श्रद्धालुओं के अंदर सहनशीलता, तप, त्याग, सदाचार एवं संयम की वृद्धि होती है। इसी क्रम में पंजाबी कालोनी में सजाए गए मां के दरबार में भी

भक्तों का आनाजाना और दर्शन करने का क्र म जारी है। इधर, नवदुर्गा समिति की ओर से शहर के मोहल्ला ऊंचा थोक में प्रथम दुर्गा पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। श्री गणेश व राधा कृष्ण की झांकी ने भक्तों का मन मोह लिया। प्रसाद वितरण निर्मल गुप्ता ने किया। इस मौके पर अमित कुमार शुक्ला, अजीत शुक्ला, कौशल सिंह,
विज्ञापन


रमेश प्रजापति, उदय राज सिंह, लल्ला राजपूत आदि मौजूद रहे। पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार नगर के गायत्री प्रज्ञा पीठ पर 24 हजार मंत्रों की साधना जारी है। साधकोें ने बुधवार को भी जाप किया। नगर के इच्छापूर्णी मंदिर में श्रद्धालु महिलाओं ने देवी जी के जयकारे लगाते हुए भक्ति गीत गाए और पूजन किया। मंगलवार की रात मीरसराए में सारी रात दुर्गा जी का

जागरण हुआ, जिसमें अरोड़ा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने देवी का गुणगान किया। इसी तरह नगर के भूरेश्वर महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओें का तांता लगा हुआ है। बुधवार को मंदिरों पर देवी के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें