फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा से खुदेगा टिकारी का पौराणिक तालाब

Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
तालाब की खुदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड कछौना की ग्राम पंचायत टिकारी में निकला पौराणिक तालाब अब मनरेगा से खुदवाया जाएगा। अमर उजाला में चंदा करके तालाब खुदवाने की खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को डीसी मनरेगा गांव पहुंचे और तालाब का निरीक्षण किया। चंदा करके तालाब खुदवाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और प्रधान व सेक्रेटरी को बुलाकर बड़ा इस्टीमेट बनाकर काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अहिरोरी ब्लाक के जमुनिया गांव में पौराणिक तालाब मिला है और उसमें से कई रहस्य बाहर आ रहे हैं। वहीं अब विकास खंड कछौना की ग्राम पंचायत टिकारी में भी एक पक्का कुंड मिला है। करीब छह दिन पहले मिट्टी खोदने गई महिलाओं को तालाब में दीवार नुमा गुंबद दिखा। जिसकी सूचना उन्होंने गांव के अन्य लोगाें को दी। जानकारी पाकर ग्राम प्रधान सत्यपाल सहित अन्य कई लोग पहुंच गए और तालाब की गहरे में खुदाई की तो उसमें पक्का तालाब का एक सिरा मिला। जिसके बाद सिरे की सीध में खुदाई की गई तो पूरा पक्का तालाब अस्तित्व में दिखाई दिया। तालाब की खुदाई कर चारों कोने निकाल लिए गए लेकिन अब पूरी खुदाई होनी है। ऐसे गांव वालों ने चंदा एकत्रित करना शुरू कर दिया।

चंदा कर खोदाई कराने की खबर अमर उजाला में सोमवार के अंक में प्रकाशित हुई। जिसको संज्ञान में लेकर उपायुक्त मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत ने कछौना के टिकारी पहुंच कर तालाब का जायजा लिया। चंदा से खोदाई पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और ग्राम प्रधान व सेक्रेेटरी को तालाब का इस्टीमेट बनाकर खोदाई कराने के निर्देश दिए। अमर उजाला को उन्होंने बताया कि तालाब की ईंटों को देखने से पता चलता है कि वह सैकड़ों वर्ष पुराना है और अब इसका भी संरक्षण आवश्यक है। मनरेगा से तालाब खुदवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


चंदे की राशि से बनेगा खड़ंजा
तालाब की पौराणिकता को देखते हुए उसे खोदाई कराने के लिए गांव के लोगों ने चंदा एकत्रित कर लिया है चूंकि अब तालाब की खोदाई मनरेगा से होगी ऐसे में डीसी मनरेगा ने बताया कि चंदे की राशि से कुंड से कुछ दूरी पर बने मंदिर से लेकर तालाब तक खड़ंजा बनवा दिया जाएगा। ताकि मंदिर और कुंड के बीच आने जाने में लोगों को परेशानी न हो।

क्षेत्र में और भी हो सकते हैं कई तालाब
टिकारी में मनरेगा से दो तालाब खोदे जा रहे हैं, जिसमें से एक तालाब में खुदाई करने पर नरकंकाल मिला। जिसके बाद लोग तमाम प्रकार से कयास लगा रहे हैं। कुछ लोग उस स्थान पर बस्ती होने की बात कह रहे हैं तो कुछ ने कब्रिस्तान होने की आशंका व्यक्त की। फिलहाल काम बंद करा दिया गया है लेकिन क्षेत्र के लोगों का कहना है गांव के करीब 85 बीघा में तालाब का रकबा है ऐसे में क्षेत्र में कई और भी पौराणिक तालाब हो सकते हैं।

प्रहलाद कुंड की होने लगी सफाई
हरदोई । वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे सांडी रोड स्थित प्रहलाद कुंड की साफ सफाई मुकाम तक पहुंचने की आस जग गई है । पानी बचाओं एवं जल संरक्षण जैसे सरोकारों की ओर ग्रीष्मावकाश में कार्य कर रहे चंद शिक्षकों ने सामाजिक सरोकारों के प्रति लोगों के बीच अलख जगाई है । इस क्रम में शिक्षकों ने प्रहलाद कु ंड की सफाई के लिए मानव श्रम के बाद जेसीबी मशीन को लेकर कार्य तेज करा दिया है। ऐसे में प्रहलाद कुंड की सफाई जल श्रोत स्तर तक हो जाने की उम्मीद है। सफाई के बाद प्रहलाद कुंड के सुंदरीकरण आदि के लिए शिक्षकों ने सोमवार को नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल से मुलाकात की जिस पर उन्होंने संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिक्षक श्याम जी गुप्ता, पंकज अवस्थी, आशीष शुक्ला, धीरज अस्थाना, अवनीश तिवारी, अभिषेक गुप्ता, अमित शुक्ला, राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें