फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड को बताए गए ध्वजारोहण के नियम

विज्ञापन
फोटो-7-स्काउट गाइड शिविर में प्रशिक्षण का शुभारंभ करते प्रशिक्षक रमेश वर्मा। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भारत स्काउट गाइड जिला संस्था ने शनिवार को तृतीय सोपान प्रशिक्षण जांच शिविर का प्रारंभ पंडित श्रीराम वाजपेयी स्मारक स्काउट भवन में किया। स्काउट गाइड को पहले दिन ध्वजारोहण के नियम और टोली विभाजन के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में जिला मुख्यायुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने स्काउट एवं प्रशिक्षकों को कोविड-19 का पालन करते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिला संगठन कमिश्नर व शिविर संचालक रमेश वर्मा ने सामाजिक दूरी मास्क प्रयोग व सैनिटाइजर के प्रयोग पर बल देते हुए कैंप की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
शिविर में जिले के विभिन्न स्कूल व ओपन ग्रुप के लगभग 40 स्काउट व गाइड ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षकों में विवेक श्रीवास्तव, विपिन त्रिपाठी, सांत्वना सिंह, अलका गुप्ता ने प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण नियम, गतिविधि, टोली विभाजन, नियम प्रतिज्ञा के बारे में चर्चा की। जिला सचिव डॉ. राजेश तिवारी, जीआईसी प्रधानाचार्य सुधाकर वाजपेयी, गरिमा मिश्रा, आभा वर्मा, प्रेम श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

फोटो-8-प्रशिक्षण में मौजूद स्काउट गाइड। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें