फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीएचसी के पास आशा कार्यकर्ता के कुंडल नोचकर भागे लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कस्बे में सीएचसी के पास सब्जी खरीदने जा रही आशा कार्यकर्ता के कुंडल नोचकर बाइक सवार भाग गए। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक दोनों लुटेरे भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली के नरहाई गांव निवासी सोनी स्थानीय सरकारी अस्पताल में आशा कार्याकर्ता के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की शाम को सब्जी लेने के लिए अस्पताल के गेट के पास से सोनी निकल रही थी। इसी बीच हेलमेट लगाकर बाइक सवार दो लुटेरे आए और अचानक झपट्टा कुंडल नोचकर मारकर फरार हो गए। सोनी जब तक कुछ समझ पाती तब तक लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। लोगों के मुताबिक बाइक सवार लुटेरे अल्हापुर की ओर भागने में सफल रहे। कोतवाल सुरेश मिश्रा के मुताबिक मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें