फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़कें तोड़ रहीं ‘हड्डियां’

Thu, 03 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़कों पर चलना मुश्किल भरा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। सड़कों के गहरे गड्ढे लोगों के लिए खतरे की घंटी बजा रहे है। खास तौर से दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़कों के गड्ढे खतरनाक हैं। यह दुर्घटनाओं का सबब बनने के साथ ही शरीर की हड्डियों के लिए नुकसान दायक हैं।
विज्ञापन


जब भी दो पहिया वाहनों का पहिया किसी गड्ढे से निकलता है, तो शरीर को तेज झटका लगता है। ऐसे में दोपहिया वाहन सवार के शरीर की हड्डियों के साथ मसल्स को नुकसान पहुंचने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में ऐसी सड़कों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो खराब सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रखनी चाहिए, खास तौर से जब कहीं गड्ढे ज्यादा हों तो बाइक सवारों को सावधान होना चाहिए, क्योंकि जाने अनजाने में उनकी तेज रफ्तार गड्ढों में निकलने के दौरान लगने वाले जोर के झटके से हड्डियों को बीमार करने के साथ मसल्स पेन जैसी दिक्कतों को न्योता देना है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि खस्ताहाल कराहती सड़कों पर सिसक रहे यातायात से सुहाना सफर महज सुनहरा ख्वाब बन कर रह गया है। हर साल सड़कों की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, पर सड़कों की दशा सुधर नहीं रही है। सड़कों की मरम्मत में जमकर खेल होता है। आलम यह है शहर में ही पिहानी रोड, शाहजहांपुर रोड, नघेटा रोड, सांडी रोड, पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस रोड आदि सड़कों में गड्ढे सुहाने सफर के सपने चकनाचूर कर रहे हैं।

गड्ढे यातायात के लिए खलनायक बनकर सुहाने सफर के लिए बाधा हैं। सड़कों पर गहरे गड्ढे यातायात के लिए समस्या बनने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी बजा रहे है। ख्ाास तौर से दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़कों के गड्ढे हड्डियों को नुकसान पहुंचाने वाले साबित हो रहे हैं।

उध्ार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आरएस तोमर ने बताया कि सड़कों पर चलने के दौरान सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, पर जहां कहीं पर गड्ढे हैं, वहां से आवागमन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। खासतौर से दोपहिया वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से निकलना चाहिए, जिससे शरीर को तेज झटका न लगने पाए, क्योंकि गड्ढों को पार करते समय तेज झटका लगने से शरीर की हड्डियों को नुकसान पहुंचने की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें