फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाढ़ और बरसात के पानी से कोला गांव का मार्ग कटा, आवागमन ठप

विज्ञापन
फोटो 32: जरौली नेवादा डामर मार्ग के पानी से होता कटाव। संवाद
विज्ञापन
सांडी। नगर के चौधरियापुर जाने वाले मार्ग से जरौली नेवादा-कोला मार्ग मंगलवार को बाढ़ और बरसात के पानी से फिर बह गया। मार्ग के कट जाने से लोगों का आवागमन ठप हो गया। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जरौली नेवादा-कोला मार्ग पर करीब छह दिन पहले बरसात और बाढ़ का पानी नाले में आ जाने से कट गया था। उस समय पानी कम हो गया था और जैसे-तैसे मार्ग को काम चलाऊ बना लिया गया था। मंगलवार को गर्रा नदी में पानी बढ़ने से कुंदरौली गांव के पास से निकले नाले में बाढ़ और बरसात के पानी के तेज बहाव से कोला गांव के पास पुलिया के पास कच्चा मार्ग कट गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसील मुकेश चौधरी ने नहर विभाग के अभियंता को फोन कर मार्ग को दुरुस्त कराने के निर्देश दिये थे।
नहर विभाग ने जेसीबी से मिट्टी डलवाकर मार्ग दुरुस्त करा दिया था। बरसात के बाद कोला जाने वाला संपर्क मार्ग फिर से कट गया। इससे जरौली जाने वाला डामर मार्ग भी कटान की चपेट में आ गया है जिससे गांव और स्कूल जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नहर विभाग के अभियंता मौका मुआयना कर मार्ग को फिर से दुरुस्त कराने का प्रयास कर रहे हैं।

फोटो 32: जरौली नेवादा डामर मार्ग के पानी से होता कटाव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें