फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच की रस्म अदायगी में लगे रहते यातायात कर्मी

Mon, 28 Mar 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
वाहन चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। शहर में यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे है। शहर के हर चौराहे पर डग्गामार वाहनों की भीड़ जमा रहती है। इससे जाम लगा रहता है। यातायात कर्मी उनको नजर अंदाज कर सिर्फ कुछ दो पहिया वाहन चालकों को रोक कर रस्म अदायगी करते हैं। जिससे लोग घंटों जाम में फंसे रहते है।
विज्ञापन


पुलिस महकमे की ओर से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए होमगार्ड को भी लगाया गया है। उनके पास ही डग्गामार वाहन चौराहे पर आड़े तिरछे वाहन खड़े कर सवारियां भरते रहते हैं। मगर उनकी ओर ध्यान नहीं जाता है।

जिस कारण वहां पर जाम लगा रहता है। वहीं, वह दो पहिया वाहनों को रोक कर चालान कर करते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए लगाए गए कर्मी अगर लापरवाही करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें