फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट में सही आंकड़ों की दरकार

Wed, 08 Apr 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि में किसानों की चौपट हुई फसलों की रिपोर्ट शासन को सही भेजने की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने ज्ञापन मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम को सौंप कर की। साथ ही पीड़ित किसानों के साथ अभद्रता करने वाले अफसरों, कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव ने कलक्ट्रेट में कहा कि ओलावृष्टि व बेमौसम वर्षा ने किसानों की फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। कर्ज से दबे किसानों द्वारा जिले में भी आत्महत्या करने का दौर शुरू हो चुका है। इसके बावजूद फसलों के सर्वे के नाम पर अफसर, कर्मी मनमानी करने में लगे हुए हैं।

कहा कि कहना गलत न होगा कि प्रशासन की संवेदना इस तरफ बिल्कुल शून्य दिख रही है। उधर, केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर अपना अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं, इससे किसान आक्रोशित हैं। इसके बाद किसान यूनियन पदाधिकारियों और किसानों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


उसमें उक्त के अलावा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारियों और किसानों का मार्गदर्शन करने एवं उन्हें दिशा निर्देश जारी करने एवं प्रत्येक दशा में जिले से फसलों की क्षति की सही स्थिति और डाटा शासन को भेजे जाने की मांग की। किसानों ने यह भी कहा कि नौ अप्रैल को भी कचहरी प्रांगण में इन्हीं मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अनिरुद्ध कुमार, अमर सिंह, खुमान प्रसाद, डगर सिंह आदि पदाधिकारी और किसान मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें