फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने जम्मू तवी के ठहराव से किया मना

Sat, 17 Oct 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने को ट्रैक के निरीक्षण पर निकले मंडल रेल प्रबंधक ने शनिवार को उन्नाव से बालामऊ जंक्शन के बीच रेलवे स्टेशनों का हाल देखा। माधौगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने ट्रैक के प्वाइंट और स्टेशन मास्टर रूम का निरीक्षण किया। पूर्व विधायक की जम्मूतवी ट्रेन के माधौगंज में ठहराव की मांग मानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


ट्रैक पर कमियाें की वजह से बढ़ रही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक प्रमोद कुमार ने ट्रैकों का निरीक्षण शुरू किया है। शुक्रवार को उन्होंने रोजा से काकोरी के बीच ट्रैक व स्टेशनों का निरीक्षण किया था वहीं शनिवार को उन्नाव से बालामऊ जंक्शन के बीच ट्रैक का हाल देखा। रूट के सभी रेलवे स्टेशनों के

निरीक्षण के दौरान वह करीब 10:20 बजे विशेष ट्रेन से माधौगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रैक के प्वाइंट और कैंची का निरीक्षण किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे, वहां किराया सूची के साथ समय सारिणी न लगी होने पर स्टेशन मास्टर नरसीलाल मीना से जानकारी ली और उन्हें समय सारिणी लिखवाने के निर्देश दिए। सोलर पैनल खराब होने की
विज्ञापन


जानकारी देने पर उन्हें बदलवाने का आश्वासन दिया। पुराने खाली पड़े भवन की जानकारी ली और सुधार की बात कही। इसी बीच पूर्व विधायक धर्मज्ञ मिश्र ने कानपुर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन को रुकवाने के संबंध में

भेजे गए पत्रों को दिखाया। जिस पर डीआरएम ने ट्रेन के ठहराव की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि जहां ट्रेन ठहरती है वहां से यात्री बैठे। उधर बेनीगंज स्टेशन का भी निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें