गुरु पूर्णिमा के पूर्व दिवस पर महायोगी गुरु गोरखनाथ
विद्यालय में गुुरुवार को नारायण सेवा दिवस मनाया गया। प्रबंधन ने भी यह
दिन बच्चों के नाम कर उनको गिफ्ट पैक भी वितरित किए।
नारायण सेवा दिवस
पर बच्चों ने खूब धमाल किया। हवा से भरे झूलों पर मौज मस्ती की। रंगीन
गुब्बारे से खेल कर मजा लिया। बच्चों को खाने पीने की तमाम वस्तुएं रखी
गईं। आइसक्रीम खाकर बच्चे उत्साहित नजर आए। ढेर सारे खेलों का मजा लिया।
इसके अलावा अलग-अलग लगाए गए स्टालों जैसे बुढ़िया के बाल, पापकोर्न, मटर
समोसा का भी जमकर मजा लिया।
प्रबंधक अविनाश मिश्र ने सभी बच्चों को गिफ्ट
बैग वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नारायन के रूप में बच्चों की
खुशी ही वास्तविक ईश्वर भक्ति है। कहा कि बच्चों को प्रसन्न करके ही
भगवान को खुश किया जा सकता है।
इस मौके पर स्कूल निदेशक अनुराधा मिश्रा,
इंदिरा अवस्थी, रजनीश शुक्ला, रवि तिवारी, हिमांशु श्रीवास्तव, पंकज
त्रिपाठी, अवध बिहारी, मोहनी मिश्रा, सीमा बाजपेई, बबिता गुप्ता, रुचिरा
सिंह, साधना श्रीवास्तव, अर्चना त्रिवेदी, अर्चना मिश्रा, अखिलेश, गीता
शर्मा और अजय गुप्ता आदि मौजूद थे।