फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान होने तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कई मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान होने तक प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को होली पर डीए एरियर का भुगतान नहीं किया गया। एसीपी का लाभ नहीं मिल रहा है। एनपीएस कटौती की पेंशन पासबुक नहीं दी जा रही है।
इसके साथ ही तमाम सफाई कर्मचारियों से तैनाती स्थल से मनमाने ढंग से अटैच कर घरों पर कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा पंचायतराज विभाग के कुछ लिपिकों द्वारा बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

इस तरह से कई समस्याएं हैं, जिनके निस्तारण की मांग लंबे समय से कर रहे हैं, मगर कोई समाधान नहीं हो रहा है।
बताया कि अब कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। विकास भवन के पास धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों में दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें