फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों की निकली बारात

Sun, 13 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने घरों में घुस कर लाखों का माल पार कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककरा निवासी मंगा पुत्र पंचम शुक्रवार की रात परिवार के साथ घर के अंदर सो रहे थे। इसी बीच रात में चोर घर में घुस आए और घर से दो बक्से उठा ले गए। शनिवार की सुबह दोनों बक्से पड़ोसी छोटे सिंह के खेत में पड़े मिले।

परिजनों को घटना की सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही भारी भीड़ जमा हो गए। मंगा ने बताया कि चोर एक जोड़ी झुमकी, एक नथुनी, एक जोड़ी दस्तक बंध, एक जोड़ी पायल, एक कमर बिछुआ, एक मटर माला, एक लाकेट और पांच हजार रुपये नगद उठा ले गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब एक लाख से अधिक का माल चोर चुरा ले गए। घटना की सूचना थाने में दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, माधौगंज थाना क्षेत्र के देवीदीन पुरवा के मजरा सेवढ़ई निवासी अशोक कुमार पुत्र रमेश परिवार के साथ शुक्रवार की रात घर में सो रहे थे।

रात में चोर घुस आए और घर में रखे 22 सौ रुपये नगद समेत करीब एक लाख रुपये का माल लेकर चंपत हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें