फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लावां क्षेत्र में चोरों की निकली बारात

Fri, 22 May 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय सुल्तान मेें बीती रात चोरों ने तीन भाइयों समेत चार घरों में घुसकर लाखों के जेवरात समेत 1.71 लाख की नगदी चुरा ली। छत पर सो रहे गृहस्वामी सुबह जब जागे और नीचे उतरकर आए तो कमरों में बिखरा सामान देख होश उड़ गए। सूचना पर दो सिपाहियों ने जांच पड़ताल कर खानापूरी कर दी।
विज्ञापन


एक साथ चार घरों में हुई चोरी से लोगों में दहशत है। सराय सुल्तान निवासी मुन्नीलाल बुधवार की रात परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। रात में चोर घर के मुख्य दरवाजे के पास लगे छोटे दरवाजे का ताला काटकर अंदर घुसे और कमरे का दरवाजा खोलकर उसकी रखी सेफ व अलमारी को तोड़कर उसके बेटे विनोद व प्रमोद की पत्नियों के जेवरात जिनमें दो सोने के हार, दो जोड़ी झुमकी।

दो सोने की मांग बेंदी, दो सोने की बेसर, दो सोने की जंजीर, चार सोने की अंगूठी, दो चांदी की हाफ पेटी, दो चांदी की पायल के अलावा गेहूं व धान बेंचकर रखे गए 80 हजार की नगदी चुरा ले गए। उसके बाद चोरों ने मुन्नीलाल के भाई नंदलाल के घर में धावा बोला और बक्से  का ताला तोड़कर उसमें रखी चांदी की पायल, चांदी के तीन बिछुए, दो सोने की अंगूठी, एक चेन, पचास हजार की नगदी निकाल ले गए।
विज्ञापन


चोर उनके तीसरे भाई जैराम के घर भी घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, बेसर, एक हजार की नगदी चुरा ली। इन घरों से कुछ दूर स्थित नीरज के घर की दीवार फांदकर चोर कमरे का ताला तोड़ अंदर घुसे और बक्से का ताला तोड़ उसमें रखी सोने की मांग बेंदी, झुमकी, मंगलसूत्र, चांदी की कमर पेटी और चालीस हजार की नगदी निकाल ले गऐ।

सुबह जब गृहस्वामी जागे और छत से उतरकर कमरों में पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर कोतवाली के दो सिपाही मौके पर पहुंचे और जांच कर लौट गए, इससे ग्रामीणों में रोष है। उधर, एसएसआई नसीर अहमद ने बताया कि कोतवाली प्रभारी के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें