फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़क बन गई अब समस्या

Thu, 19 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम समेत तमाम अफसरों को प्रार्थनापत्र देने के बावजूद अब्दुल्लानगर की मुख्य सड़क समेत अंदर के मार्ग नहीं बनने से ग्रामीणों में रोष है। इमरान बेग, हनीफ, रमाप्रसाद, वकील, जुल्फिकार, लड्डन व अवतार आदि ने बताया कि मुख्य सड़क विगत 7 वर्षों से अत्यंत जर्जर है।
विज्ञापन


बरसात में सड़क व नाली टूटने के बाद से अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। ग्राम प्रधान से कई बार फरियाद की गई, पर सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद से गत 13 अक्तूबर 14, व 12 जनवरी 15 को भी पत्र देकर सीएम से परेशानी से निजात दिलाने की मांग की गई, पर अब तक सुनवाई नहीं हुई है।

गांव वालों के अनुसार मुख्य सड़क के अलावा गांव के होली चौराहे से उत्तर दिशा को जाने वाली सड़क पर भी हर मौसम में कीचड़ जमा रहता है। एक धर्मस्थल तक जाने में भी लोगों को कठिनाई होती है। ग्रामीणोें ने सीएम से सड़कोें की हालत में सुधार की फरियाद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें