पुलिस लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। कर्मचारी ग्राउंड को व्यवस्थित करने में लगे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बैंड व्यवस्था का अवलोकन किया और इस संबंध में दिशा निर्देश दिए।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड के लिए पुलिस व एनसीसी जवान इन दिनों पुलिस लाइन में पसीना बहा रहे है। प्रतिदिन ही पुलिस लाइन में परेड का रिहर्सल किया जा रहा है। शुक्रवार को जवानों ने परेड के लिए कदम से कदम मिलाया। ग्राउंड में अतिथियों और दर्शकों के लिए व्यवस्था दुरुस्त रखने की कवायद चल रही है।
पार्किंग की व्यवस्था के लिए भी इंतजाम किए जा रहे है। परेड के उपरांत ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए भी व्यवस्था की जा रही है। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन पहुंच कर बैंड व्यवस्था और परेड की रिहर्सल आदि का अवलोकन किया और इस संबंध में दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे,सीओ हरपालपुर नितेश कुमार सिंह , एसओ बेहटा गोकुल बृजेश त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।