फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी, कामकाज ठप

Wed, 22 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई।  बिजली विभाग ने मंगलवार को बकाया वसूली अभियान चलाकर बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले बीएसए, डीआईओएस कार्यालय सहित आठ सरकारी दफ्तरों की बिजली काट दी। इससे बुधवार को सरकारी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। बिजली विभाग की ओर से बकाया वसूली अभियान चलाया गया था। इस दौरान बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, पीडब्लूडी गेस्ट हाउस, वन विभाग, आरटीओ कार्यालय, पीडब्लूडी प्रांतीय खंड व बाल कल्याण समिति कार्यालय की बिजली काट दी गई। बिजली कटने से बुधवार को इन कार्यालयों के कमरों में दिन में भी अंधेरा छाया रहा। इसके अलावा कंप्यूटर सिस्टम शोपीस बनकर रह गए। बिजली न होने से कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। एसडीओ दिलीप यादव ने बताया कि जिन कार्यालयों की बिजली काटी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीएसए कार्यालय पर 17 लाख 80 हजार, डीआईओएस कार्यालय एक लाख, पीडब्लूडी गेस्ट हाउस तीन लाख, वन विभाग पर एक लाख 15 हजार, आरटीओ कार्यालय पर सात लाख 71 हजार, पीडब्लूडी प्रांतीय खंड पर 98 हजार व बाल कल्याण समिति कार्यालय पर एक लाख 11 हजार रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि बकाया बिल जमा न होने तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा। बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने बताया कि वह बाहर हैं, उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर बिल जमा कराने को अवगत कराया जाएगा। डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने बताया कि बकाया बिजली बिल का भुगतान के लिए निदेशालय डिमांड भेजी गई है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन मन्नीलाल ने बताया कि शीघ्र ही बिजली बिल जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें