डिजिटल सप्ताह के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के
बच्चों को प्रधान डाकघर का विजिट कराया गया, जिसमें बच्चों को डाकघर द्वारा
किए जाने वाले कार्यों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्रदान की
गई।
बच्चों को डाकघर की विभिन्न बचत योजनाआें जैसे एसबी, आरडी, एनएससी
एवं ई-एमओ, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी
गई। बच्चों को डाकघर में अपना खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया गया।
बालिकाओें को सुकन्या खाता के बारे में जानकारी दी गई और सुकन्या खाता
खुलवाने को कहा गया।
इस अवसर पर बच्चों ने डाकघर के संबंध में कई सवाल पूछे
जिनका स्टाफ ने समाधान किया गया। इस मौके पर डाकघर के अधिकारी और कर्मचारी
मौजूद थे।