जिले में बैंक से पैसा निकाल कर टप्पेबाजी करने वाले
चार बदमाशों ने पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से लूट के सवा लाख रुपये बरामद
किए। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज दिया। पुलिस टीम
की इस कामयाबी पर एसपी ने बधाई दी।
जिले में बैंकों के बाहर से
टप्पेबाजी करने की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने को एसपी उमेश सिंह ने
निर्देश जारी किए थे। जिस पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे के मार्ग दर्शन में
क्राइम ब्रांच टीम और शहर पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू की। मंगलवार को
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी माखन लाल, एसएसआई सुरेश
वर्मा, चौकी प्रभारी रेलवेगंज, चौकी प्रभारी जेल राजीव सिंह सहित पुलिस
टीम ने लखनऊ रोड़ पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से चार लोगों को पैसे का
बटवारा करते हुए धर दबोचा।
शहर कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि पकड़े गए
बदमाश बरूआर हैं, जो लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बताया कि शहर
कोतवाली क्षेत्र के कौथेलिया निवासी पवन कुमार उर्फ भेड़हा, संदीप, पुनीत
और सुर्जीपुर निवासी राममिलन फौजी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनके
पास से एक लाख 28 हजार रुपये बरामद हुआ है। उन लोगों ने पूछताछ में दो
घटनाओं में हाथ होना स्वीकार किया है।
बदमाशोें ने देहात कोतवाली क्षेत्र
के बर्रैयापुरवा निवासी मोहनलाल पुत्र सुंदर की बाइक की डिग्गी तोड़कर एक
लाख रुपये निकाल लिए थे। इसके अलावा हरपालपुर क्षेत्र के करनमऊ निवासी
विद्यासागर पुत्र श्रीराम से पचास हजार रुपये छीन लिए थे। बताया कि उनके
पास से 1 लाख 28 हजार रुपये बरामद हुआ, जिसमें 84 हजार एक लाख की लूट का और
44 हजार पचास हजार की लूट का है। एसपी ने टीम की सफलता पर बधाई दी।