फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुर्गागंज के मजरा सरौना में चकमार्ग का कराया जाए पुर्ननिर्माण

Wed, 09 Apr 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-09- बिलग्राम विकास खंड परिसर में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन

दुर्गागंज के मजरा सरौना में चकमार्ग का कराया जाए पुर्ननिर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। विकास खंड कार्यालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने पंचायत कर पांच सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ नीरज कुमार शर्मा को दिया। ज्ञापन में चकमार्ग का पुर्ननिर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि पुसेड़ा गांव में सफाई कर्मी नहीं आते हैं। दुर्गागंज गांव के मजरा सरौना में चकमार्ग पर मिट्टी का कार्य खराब हो चुका है। इसके पुनर्निर्माण की मांग की गई। ग्राम सभा गुजरई में जल निगम की ओर से पाइप बिछाने के लिए खोदे गए रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की गई। नूरपुर हथौड़ा गांव में कई लोगों के पीएम आवास सूची में अपात्र बताकर निरस्त कर दिया गया है। इसकी जांच की जाए। बताया कि नबीपुर, बरगावां और बिरौरी सहित कई गांवों में हर घर जल योजना के तहत कनेक्शन तो दिए गए हैं। लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। जलापूर्ति कराने की मांग की। पंचायत में रविंद्र कुमार, विष्णु देव, विनय कुमार, सुमन सिंह, अशोक कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें