फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुकान से 3.05 लाख रुपये से भरा बैग ले जाने वाला टप्पेबाज 22 दिन बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डेयरी संचालक की दुकान से बीते 28 जून को रुपयों से भरा बैग उठाने वाले टप्पेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से 2.05 लाख रुपये और एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी मध्य प्रदेश का निवासी है।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के भानपुर निवासी नीरज शुक्ला की दूध डेयरी बघौली थाना क्षेत्र के गदनपुर मोड़ पर है। बीती 28 जून को दर्ज हुई रिपोर्ट के मुताबिक नीरज व उनके दोनों भाई अतुल और अनुज पांच लाख रुपयों से भरा बैग दुकान पर लाए थे। नीरज को किसानों का भुगतान करना था।
नीरज के मुताबिक पांच लाख में से उन्होंने 1.95 लाख रुपये किसानों का भुगतान कर दिया। बाकी करीब 3.05 रुपये बैग में ही रखे थे। नीरज अन्य कामों में व्यस्त हो गए। इस दौरान एक व्यक्ति आया और उस बैग को लेकर चला गया।
विज्ञापन

जिसकी फोटो दुकान में लगे कैमरे में आ गई थी। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने मध्य प्रदेश के दतिया जनपद के देहात थाना क्षेत्र के प्रकश नगर निवासी मुसम्मी खिलौना मोगिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें