फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटने के लिए यात्रियों को करनी पड़ी मशक्कत

Sun, 15 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दीपावली त्योहार पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त बस की व्यवस्था रखने का दावा करने की रोडवेज निगम की व्यवस्था फिर चरमरा गई। दीपावली और भाईदूज त्योहार के अवकाश समाप्त होने के बाद रविवार को बाहर से आए लोग अपने घरों को वापस होने लगे। ऐसे में सुबह से ही बसों और ट्रेनों में भीड़भाड़ रही। भीड़ अधिक होने से यात्रा करने में भी काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


वहीं रोडवेज बस अड्डे पर रूटवार अतिरिक्त बसें न होने से सैकड़ों यात्रियों की भीड़ देर शाम तक लगी रही। बसों की किल्लत इस कदर दिखी कि एक बस आने के बाद उसके पीछे यात्री दौड़ते नजर आए। बसों की किल्लत से जहां एक ओर यात्री बेहाल नजर आए, वहीं शाम होते ही रोडवेज बस स्टेशन पर केंद्र प्रभारी समेत तमाम कर्मचारी नदारद हो गए। ऐसे में  लोगाें को कोई जानकारी भी नहीं मिल सकी। यात्रियों की भीड़ के कारण लोग रोडवेज व प्राइवेट बसों की छत पर यात्रा करते दिर्खाई दिए। साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी दिन भर भीड़ भाड़ दिखाई दी। ऐसे में टिकट लेने से लेकर ट्रेन पर चढ़ने तक में लोगाें को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें