संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। घर से शौच के लिए गई वृद्धा का शव दो दिन बाद गांव से लगभग 6 किलोमीटर दूर रामगंगा में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुत्र ने वृद्धा की अपनी मां के रूप में पहचान की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अरवल थाना क्षेत्र के अलीशेर पुरवा निवासी भागवती (75) के पति की मुत्यु पहले ही हो चुकी है। बुधवार की शाम वह गांव से कुछ दूर पर निकली रामगंगा नदी की ओर शौच के लिए गई थीं। शौच के दौरान पैर फिसलने से वह नदी के गहरने पानी में चली गईं। डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आईं तो परिजन नदी किनारे गए। परिजनों ने उनकी तलाश में नदी में जाल डाला पर उनका पता नहीं लग पाया। आसपास के गांव में ढूंढा गया। बृहस्पतिवार की सुबह मृतका के गांव से 6 किलोमीटर दूर चरनपुर गांव से निकली रामगंगा में वृद्धा का शव उतराता मिला। ग्रमीाणों ने मृतका के पुत्र रूपलाल को सूचना दी। सूचना पर आए पुत्र ने शव की पहचान की। मृतका के 4 पुत्र व 2 पुत्रियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।