पंडरवा गांव निवासी फकीरे लाल (55) का गुरुवार को गांव के रामू से शराब पीने पिलाने को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि रामू शुक्रवार सुबह फकीरे को घर से बुलाकर ले गया। देर शाम तक उसके नहीं लौटने पर परिजनोें ने खोजबीन शुरू की।
इस दौरान देर शाम नंदा के बाग में फकीरे लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ा मिला। उसके गले पर कटे का निशान था। परिजन आनन -फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।
मृतक की पत्नी मायादेवी ने रामू पर बांका से काटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।