फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अपनों के आसपास घूम रही पुलिस के शक की सुई

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के बहुतीकलां के पास मक्का के खेत में हत्या कर फेंके गए महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि की गई है। वहीं, पुलिस की शक अपनों के आसपास ही घूम रही है। मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम बहुती कला निवासी रसोइया महदेई (55) की गला दबाकर हत्या करने के बाद मक्का के खेत में शव फेंका गया था। बताया गया है कि रसोइया महदेई का किसी से कोई विवाद नहीं था। उसका स्वभाव बहुत ही सीधा था। आए दिन सुबह प्राथमिक विद्यालय दलेलपुर पैदल सुनसान रास्ते से आती-जाती थीं। पुत्र अनुज कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उसने बताया कि मां महदेई प्राथमिक विद्यालय दलेलपुर में रसोइया का काम करती थी। शनिवार की सुबह सात बजे घर से स्कूल गई थी। महदेई के पुत्र अनुज, सुशील, रामदुलारे, शत्रोहन हैं। इनमें शत्रोहन अविवाहित है। सुशील और रामदुलारे मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस को मिला अहम सुराग, खोज रही आरोपी का ठिकाना
रसोइया की हत्या करने वाले आरोपी की तलाश कर रही पुलिस को वारदात के दूसरे दिन रविवार को कुछ अहम सुराग मिले हैं। इसके चलते पुलिस आरोपी का ठिकाना खाेजने में लग गई है। वहीं, मृतका के पास रहने वाला मोबाइल का स्विच ऑन होना भी पुलिस के लिए फायदेमंद हो गया है।
विज्ञापन

-
रसोइया के बेटे की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल जांच चल रही है। कुछ अहम सुराग भी मिले है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
- बृजेश कुमार मिश्रा, कोतवाल, अतरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें