फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिमागी बुखार से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालपालपुर। प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं में पढ़ाई कर रही छात्रा बीमार पड़ गई। वहां गांव में इलाज कराया गया तो डाॅक्टरों ने उसे दिमागी बुखार बताया। इसके बाद उसे 100 बेड हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया गया है कि बघौली थाने के परसपुर निवासी कमलेश की 12 वर्षीय पुत्री उमा अपने दो भाई और दो बहनों में छोटी थी। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं की पढ़ाई कर रही थी। परिवारवालों के मुताबिक उमा स्कूल से घर आई और बुखार की बात कही, इसके बाद उमा को इलाज के लिए गांव के ही एक झोलाछाप के पास ले जाया गया। जहां उसका इलाज शुरू कर दिया। इलाज के बाद उमा की हालत और भी बिगड़ने लगी, इस पर परिवार के लोग उसे 100 शैया अस्पताल लेकर आए। यहां पर डाॅ. सत्यपाल ने छात्रा को भर्ती कर इलाज शुरू किया लेकिन इसी बीच छात्रा ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया है हालांकि, इस मामले की फिलहाल कहीं भी कोई शिकायत नहीं की है। 100 शैया चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गंभीर हालत में छात्रा आई थी। परिवारीजनों ने झटका आने की जानकारी दी थी। दिमागी बुखार से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें