फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सांसद ने सीएम से मिलकर कटरी के इलाके में मांगा बंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदाेई। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कई पत्र सौंपकर विकास कार्याें को मंजूरी दिलाने की मांग की। बिलग्राम - मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा तेरवा कुल्ली चौराहा पर स्थापित कराने की मांग भी सांसद ने मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने मुख्यमंत्री को अलग अलग कई मांग पत्र दिए हैं7 तेरवा कुल्ली चौराहा को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर किए जाने की मांग भी की गई है। हत्याहरण तीर्थ स्थल को विकसित करने के लिए बजट उपलब्ध कराए जाने की मांग भी सांसद ने की है। यहां सत्संग हाल, पेयजल की व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था, लाइटिंग आदि की व्यवस्था कराए जाने का अनुरोध सांसद ने किया है।
बाढ़ से नुकसान को न्यूनतम करने के लिए मेहंदीघाट से राजघाट और सढि़या पुल तक एक बंधा बनवाए जाने का अनुरोध भी अशोक रावत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया है। सांसद ने बताया कि उन्होंने महाराज बिजली पासी, महाराज सातन पासी, महाराजा छीता पासी, महाराज सुहेलदेव पासी और लाखन पासी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को विकसित कराए जाने के साथही संरक्षित कराए जाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें