फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अंकिता के परिजनों को प्रभारी मंत्री ने बंधाया ढांढस, मां कमला को दी प्रतीकात्मक चेक

विज्ञापन
फोटो 39: पीड़ित परिजनों को आ​र्थिक मदद की प्रतीकात्मक चेक देते प्रभारी मंत्री असीम अरुण, सा​थ म
विज्ञापन
कछौना। बिजली गिरने से मृत अंकिता के परिजनों से शुक्रवार को समाज कल्याण जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री की तरफ से ढांढस बंधाया। चार लाख रुपये की दैवीय आपदा मद से आर्थिक मदद की प्रतीकात्मक चेक अंकिता की मां कमला को सौंपी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने आंटसांट गांव पहुंचकर अंकिता की मां कमला और पिता छोटे से संवेदना व्यक्त की। बताया कि दैवी आपदा मद से चार लाख रुपये खाता में भेज दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा कि पीड़ित परिवार को कृषि योग्य भूमि का आवंटन दिए जाने के साथ ही अन्य सभी जरूरी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। प्रभारी मंत्री ने सांत्वना देते हुए पीड़ित परिवार से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मिश्रिख सांसद अशोक रावत, विधायक रामपाल वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी साथ रहे।
-
कछौना कोतवाली का किया निरीक्षण
प्रभारी मत्री असीम अरुण ने कछौना कोतवाली का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपराध रजिस्टर, बाल मित्र केंद्र देखा। थानाध्यक्ष अमित सिंह को निदेश दिए कि हर पीड़ित की मदद की जाए। प्रभारी मंत्री बिना तामझाम के एक ही वाहन से क्षेत्र में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें