फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में 11 डिग्री चढ़ा पारा

Fri, 15 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
छाता लेकर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। सूरज की तपिश से बढ़ी गर्मी ने लोगों को अभी से छकाना शुरू कर दिया है। धूप से बचाव के लिए लोग गमछा, चश्मा, टोपी, छाता आदि लेकर निकल रहे हैं। 15 अप्रैल 2015 को जहां पारा 31 डिग्री था वहीं 15 अप्रैल 2016 में पारा 42 डिग्री पार कर गया है और लू भी सताने लगी है। एक साल में पारा 11 डिग्री चढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी पारा और चढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


सुबह होते ही सूरज की तपिश बढ़ जाती है। दोपहर में बहुत जरूरी न हुआ तो लोग घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं। शुक्रवार को भी गरमी से लोग बिलबिला उठे। मौसम वेधशाला प्रेक्षक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम के तेवर और भी गर्म हो सकते हैं।

शुक्रवार सुबह आठ तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं दोपहर 12 बजते बजते तापमान 40 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग के रिकार्डों की माने तो आज से ठीक एक साल पहले कुछ नरमी थी। 15 अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री ही दर्ज किया गया था। यानी एक साल में सूरज के तेवर 11 डिग्री और अधिक बढ़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मौसम के और अधिक गर्म होने की चेतावनी के साथ ही राहत भरी खबर भी दी है। मौसम में गर्माहट अधिक होने के बाद इस बार बारिश अपेक्षाकृत अधिक होने का भी अनुमान है। यही नहीं बारिश के  न होने की दशा में आंधी चलने की संख्या भी पिछले सालों की अपेक्षा अधिक रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें