फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Sat, 16 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी रजनीश कुमार राठौर के शुक्रवार को जनपद में प्रथम आगमन पर बिलग्राम चुंगी पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्त के नेतृत्व में बिलग्राम चुंगी पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद नहर विभाग के गेस्ट हाउस में बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव राठौर ने कहा कि सपा सरकार ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की खातिर 15 लाख लैपटाप का निशुल्क वितरण किया है।

समाजवादी पेंशन योजना से 40 लाख लोगों को लाभ मिला है। कहा कि यही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसने 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं से गांव-गांव तक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10-11 में मातृ मृत्यु दर 345 थी, वह 2013 के बाद घट कर 258 रह गई है।
विज्ञापन


कहा कि इसी तरह शिशु मृत्यु दर 57 से घटकर 50 रह गई है। इन सभी उपलब्धियों का प्रचार गांव-गांव करें  और विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सपा का परचम लहराएं। जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार से आजिज आकर एक बार फिर से जनता सपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

इस मौके पर उपाध्यक्ष यूसुफ हुसैन, रोहित त्रिवेदी, अमितेंद्र सिंह, जिला महासचिव कपिल अहमद अंसारी, देवेश गुप्ता, रामज्ञान गुप्ता, प्रदीप सिंह, रमन त्रिपाठी, आमिर हुसैन, संदीप सिंह, जीतू वर्मा, धीरू सिंह, प्रवीण गुप्ता, अमरेंद्र सिंह और बब्बू बाजपेई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें