जमकुरा जाने वाला मुख्य मार्ग खस्ताहाल हो चुका है। ऊबड़ खाबड़ होने से इस पर वाहनों का चलना भी मुश्किल है। चक्कर
रोड से जमकुरा पंजाबी खेड़ा होते हुए गदौरा तक जाने वाला यह मार्ग
महत्वपूर्ण मार्र्ग है, जिस पर दो दर्जन गांव पड़ते हैं और इन गांवों को
जाने को लोग साइकिल, बाइक एवं चार पहिया वाहन से आते जाते हैं।
सवारियां
ढोने को भी तिपहिया व चौपहिया वाहन चलते रहते हैं। बडे़ वाहन भी इसी मार्ग
से होकर गुजरते हैं। इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों को लोग ट्रैक्टर ट्राली
से भवन निर्माण सामग्री ईंट, बालू, मौरंग, सरिया व सीमेेंट आदि भी ले जाते
हैं। ऐसे में मार्ग लगातार ध्वस्त होता चला जा रहा है।
सड़क का डामर कई
स्थानों पर जगह-जगह पर गायब हो चुका है। सरकारी निरीक्षण गांवों मे जाने
वाले अफसर भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, पर किसी ने भी इस मार्ग की
मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया।