हरदोई। महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर मनाई गई। विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने भी अपने-अपने कार्यालयों में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई।
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के बैनर तले महाराणा प्रताप की जयंती धर्मशाला रोड स्थित कैंप कार्यालय में मनाई गई। पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ने युवा इकाई के अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू के साथ महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक ने महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सुनाई। सेवानिवृत्त फौजी राहुल सिंह, प्रवीण सिंह राजन, रीता सिंह, गीता सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए।
बाल विद्या भवन स्कूल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले आयोजन हुआ। इस दौरान शिक्षाविद कीर्ति सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्र निष्ठा का प्रतीक है। युवाओं को महाराणा प्रताप के स्वाभिमानी व्यक्तित्व और देश भक्ति से प्रेरणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में टीपी सिंह, ज्वाला सिंह, सतीश सिंह, राजा सिंह, रामनरेश सिंह, रमन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि महाराणा प्रताप का त्याग, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और साहस आने वाले पीढि़यों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, नगर अध्यक्ष मुदित वाजपेयी, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, पंकज सिंह, रामजी गुप्ता, सनी दीक्षित, अखिल मिश्रा, आशीष सोमवंशी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय में युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। यहां अजीत सिंह, प्रशांत सिंह, आशीष पाल, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो-14-कांग्रेस कार्यालय में महाराणा प्रताप के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कार्यकर्ता। सं
फोटो-14-कांग्रेस कार्यालय में महाराणा प्रताप के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कार्यकर्ता। सं
फोटो-14-कांग्रेस कार्यालय में महाराणा प्रताप के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कार्यकर्ता। सं