फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी में वकील-कर्मी भिड़े

Sun, 22 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की एक प्रमुख गैस एजेंसी पर बुकिंग के बावजूद रिफिल न पहुंचने की जानकारी लेने पहुंचे वकील का एजेंसी कर्मियों से जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मियों ने वकील को केबिन में बंद कर उसको पीट दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे वकीलों ने हंगामा किया। मौका पाकर कर्मचारी एजेंसी बंद कर भाग गए।
विज्ञापन


इस पर वकील कोतवाली पहुंचे और तहरीर पुलिस को दी। उधर, एजेंसी कर्मी ने भी वकील के खिलाफ तहरीर दी। सीओ चरन सिंह ने कहा कि मामले की जांचकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। तहसील के वकील नवल किशोर त्रिपाठी ने 25 दिन पहले उमा गैस एजेंसी पर गैस बुक कराई थी।

सिलेंडर घर न पहुंचने पर वह शनिवार को एजेंसी पर जानकारी करने पहुंचे, पर वहां उनका कर्मचारी से विवाद हो गया। आरोप है कि एजेंसी कर्मचारी वकील को एजेेंसी के अंदर खींच ले गए और शटर गिराकर उन्हें जमकर धुना। एक कर्मचारी ने फायर करने को असलहा भी निकाल लिया।
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ने पर आसपास के लोगों ने शटर खटखटाकर खुलवाया और वकील को बाहर निकाला। इधर, जानकारी पर तहसील के अन्य वकील मौके पर आए और नवल किशोर त्रिपाठी को सुरक्षित तहसील ले गए। घटना से गुस्साएं वकीलों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर रिपोर्ट करने की मांग की।

इधर, एजेंसी कर्मचारी ने भी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की जांच कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज तोमर व प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह कर रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि वह स्वयं घटना की जांच कर रहे हैं। जांच में जो लोग दोषी मिलेगा, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

घटना की सूचना पर सीओ चरन सिंह भी मौके पर पहुंचेे, पर तब तक एजेंसी में ताला डालकर कर्मचारी खिसक गए थे। घटना के बाद पूरे दिन एजेंसी का शटर बंद रहा और उपभोक्ता इधर-उधर चक्कर काटते रहे। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी का एक कर्मचारी आए दिन उपभोक्ताओं से उलझता रहता है और अभद्र व्यवहार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें