फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 01 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  चित्तरपुरवा गांव निवासी युवक की शनिवार को ससुराल में संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। ससुलवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पिता ने ससुरालवालों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पिता की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


शहर क ोतवाली क्षेत्र के चित्तरपुरवा गांव निवासी सुनील (25) की शादी करीब ढाई साल पहले नरहईया गांव के परमेश्वर दीन के बेटी रेखा के साथ हुई थी। सुनील दिल्ली की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। एक महीना पहले वह दिल्ली गया था।

उसके जाने के 15 दिन बाद रेखा मायके चली गई। शनिवार को सुबह वह दिल्ली से घर लौटा और दोपहर करीब एक बजे बाइक से ससुराल चला गया। शाम करीब चार बजे परमेश्वरदीन चित्तरपुरवा पहुंचे और सुनील की तबियत बिगड़ने की खबर पिता श्रीराम को दी।
विज्ञापन


श्रीराम ने बताया कि उसने उसी समय सुनील के चचेरे साले संतोष को फोन किया। संतोष ने बताया कि सुनील की हालत गंभीर है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम करीब छह बजे श्रीराम गांव के कुछ लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक सुनील की मौत हो चुकी थी।

श्रीराम ने ससुरालीजनों पर सुनील को जहर खिलाने का आरोप लगाया। पिता की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल कमलेश नरायण पांडेय ने बताया कि पिता ने आरोप लगाया है लेकिन अभी तक तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें