फोटो-10-दीप प्रज्जवलित होने के बाद कुछ यूं रोशन हुआ शीतला माता मंदिर प्रांगण स्थित सरोवर। संवाद
- फोटो : HARDOI
संडीला। नगर के शीतला माता मंदिर प्रांगण स्थित सरोवर में शनिवार को दीप उत्सव मनाया गया। सरोवर दीपों की रोशनी से प्रांगण जगमगा उठा।
दीप उत्सव का कार्यक्रम हर साल अमावस्या के दिन होता है। शनिवार की शाम शीतला माता मंदिर समिति व संडीला शैक्षिक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
श्रद्धालुओं ने सरोवर के चारों तरफ दीप प्रज्वलित किये व कस्बा चौकी इंचार्ज सजंय सिह ने महाआरती की। आरती व सैकड़ों दीयों के एक साथ प्रज्वलित होते ही सरोवर न सिर्फ जगमगा उठा बल्कि एक अलौकिक छटा बिखेरता नजर आया। इस अवसर पर अध्यक्ष सर्वेश यादव, आशीष गुप्ता, राम कुमार, प्रियंका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।