फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आरोपी कर्मचारी को ही सौंप दी जांच, बीडीओ से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में जिम्मेदारी मनमानी कर रहे हैं। आरोपी कर्मचारी को ही प्रकरण की जांच सौंप दी और सतही तौर पर दी गई निराकरण रिपोर्ट को रद कर दिया गया है। इस प्रकरण में भरावन के खंड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कहा गया है कि शिकायतकर्ता से वार्ता करते हुए दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई करें। इसी के साथ शिकायत निस्तारण में ढिलाई पर पिहानी के बीडीओ से भी जवाब-तलब किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जुड़ी शिकायतों में सतही निराकरण आख्या लगाने से जिम्मेदार हिचक नहीं रहे हैं। विकास खंड भरावन के हड़हा निवासी राहुल कुमार आदि ने पंचायत सचिव जागेश्वर प्रसाद पर रुपया लेकर अपात्रों को आवास आवंटन की शिकायत की है। आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत को भरावन बीडीओ रीता सिंह ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आरोपी पंचायत सचिव जागेश्वर को ही शिकायत की जांच की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कर्मचारी के माध्यम से जांच कराते हुए निस्तारण आख्या उपलब्ध करा दी गई। आवास योजना के नोडल अधिकारी डीआरडीए के परियोजना निदेशक गजेंद्र कुमार तिवारी ने शिकायत निस्तारण की आख्या को रद कर दिया है। कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि आरोपी कर्मचारी से ही प्रकरण की जांच कराए जाने से स्पष्ट हो रहा है कि शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कहा है कि प्रकरण की दोबारा से जांच करते हुए रिपोर्ट प्राप्त कराने के साथ ही शिकायतकर्ता का फीडबैक व संतुष्टि के साथ ही दोषी कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई करते रिपाेर्ट प्राप्त कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें