फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में नहीं मिली कोई खामी

Wed, 13 May 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों के नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रमुख सचिव का जनपद का दौरा अब सिर्फ खानापूरी तक ही सीमित रह गया। अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही मंगलवार को आकर उन्होंने विकास भवन में समीक्षा बैठक की, जिसमें अफसरों को निर्देशित करने के बाद प्रस्तावित जल निगम कार्यालय और हरपालपुर के समग्र ग्राम रानीखेड़ा के निरीक्षण की भी औपचारिकता भर निभाई है।
विज्ञापन


शासन से नामित नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव सचिव हेमंत राव ने विकास भवन पहुंच कर विकास कार्याें की समीक्षा की। अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार वह दस बजे तक विकास भवन कार्यालय पहुंचने के बाद सभागार में जिला स्तरीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की।

जिसमें अधिकारियों को कार्यों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश देकर निर्धारित समय 12 बजे से पहले बैठक को समाप्त कर दिया। जिसके बाद वह पूर्व प्रस्तावित जल निगम कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। प्रमुख सचिव के आने की दो सप्ताह पहले से जानकारी होने से कार्यालय में सब कुछ ओके मिला।
विज्ञापन


वहीं शाम को उन्होंने हरपालपुर विकास खंड के समग्र ग्राम रानीखेड़ा का निरीक्षण किया। जहां भी ठीकठाक ही मिला। हालांकि, गांव के विकास के प्रति अधिक ध्यान नहीं दिया गया। जिसको लेकर प्रमुख सचिव ने सुधार कराने के निर्देश दिए। निर्धारित समय पर निरीक्षण पूरा करने के बाद वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विश्राम करने के लिए पहुंच गए।

इस दौरान जिलाधिकारी रमेश मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, सीएमओ डा. वीके गुप्ता, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेश त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार व बीएसए डा. बृजेश मिश्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें