फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: काम पूरा कराने के लिए शासन ने तय की समय सीमा, यहां तो कछुआ चाल

विज्ञापन
फोटो 34: फोर लेन बनवाए जाने के लिए लखनऊ रोड पर कराया गया काम। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। लोक निर्माण विभाग के कार्याें को समय से पूरा कराने के लिए शासन ने टाइमलाइन तय कर दी है। 20 करोड़ रुपये लागत वाले काम नौ माह के अंदर पूरे करने होंगे। इसी तरह 20 करोड़ से ज्यादा और सौ करोड़ रुपये तक के काम 15 माह में पूरा कराने का निर्णय लिया गया है। 100 करोड़ रुपये से तीन सौ करोड़ रुपये तक के निर्माण कार्य 18 माह में पूरे करने होंगे, जबकि तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले कार्य अधिकतम तीस माह में पूरे करने होंगे। शासन ने इन निर्देशों के साथ गत वित्तीय वर्ष के अंतिम सप्ताह में स्वीकृत हुईँ परियोजनाओं की सूची भी जारी की है। इस सूची में हरदोई जनपद के 11 निर्माण कार्य हैं। इन निर्माण कार्याें की जमीनी हकीकत मंगलवार काे संवाद न्यूज एजेंसी ने देखी। पेश है एक रिपोर्ट -
विज्ञापन



भूमि पूजन के सात दिन बाद शुरू हुआ काम
लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग के पिहानी चुंगी से लखनऊ चुंगी होते हुए खेतुई तक सड़क के चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण का काम होना है। बीती 30 मार्च को 10.500 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कार्य कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 67 करोड़ 97 लाख 86 हजार रुपये की परियोजना स्वीकृत की थी। बीती पांच मई को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने इस कार्य का भूमि पूजन खेतुई के पास किया था। भूमि पूजन के बाद से यहां काम बंद रहा लेकिन सोमवार रात से काम शुरू हुआ है। तकरीबन 68 करोड़ रुपयें की इस परियोजना को 15 माह के अंदर पूरा करना है।


50 मीटर सड़क खोदकर डाली गिट्टी, बस इतना ही हुआ काम
आंझी-शाहाबाद-जमुरा मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य को भी लोक निर्माण विभाग ने मंजूरी दी है। शाहाबाद की विधायक और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के प्रयासों से इस परियोजना को स्वीकृत किया गया। 14 किलोमीटर लंबी सड़क अभी तक तीन मीटर की है। इसे चौड़ा कर 5.50 मीटर का किया जाना है। 22 करोड़ एक लाख और सात हजार रुपये की यह परियोजना भी मार्च में शासन ने स्वीकृत की थी। इसका भूमि पूजन भी बीते बुधवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री कर चुकी हैं। भूमि पूजन के दिन मुश्किल से पचास मीटर लंबाई में सड़क के किनारे खोदाई कर गिट्टी डाली गई थी, लेकिन तब से यह काम बंद है। यह काम भी 15 माह के अंदर पूरा होना है।
विज्ञापन



शुरूआती रफ्तार के बाद फिलहाल काम बंद
टपुआ - नोनखारा से कुसुमखोर जाने वाले मार्ग के निर्माण को भी शासन ने मंजूरी दी थी। 37 करोड़ 21 लाख 89 हजार रुपये से 15.35 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण का काम होना है। इस परियोजना का भूमि पूजन 21 अप्रैल को क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने किया था। उनके प्रयासों से ही इस सड़क को मंजूरी मिली थी। 37 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत होने के कारण यह काम भी 15 माह में पूरा करना है। कुछ दिनों तक काम चलने के बाद फिलहाल काम बंद है। हालांकि यहां हरदोई और शाहाबाद की अपेक्षा परियोजना पर ज्यादा काम हो चुका है।


बारिश डालेगी निर्माण कार्य में खलल
शासन ने लागत के हिसाब से परियोजना पूरी करने की टाइमलाइन तय कर दी है। इस हिसाब से अगर उक्त तीनों परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू न कराया गया तो तय समय में काम पूरा होना बड़ी चुनौती रहेगी। इसकी अलग अलग वजहें भी हैं। आने वाले दिनों में बारिश शुरू हो जाएगी। अगले माह से शुरू होने वाली बारिश लगभग अगस्त तक काम में बाधा बनेगी। इसके अलावा उक्त तीनों ही मार्गाें पर आवागमन ज्यादा होने के कारण दिन में काम करा पाना भी कठिन है।


इन कार्याें को भी 15 माह में करना है पूरा
. सांडी-बघौली मार्ग 40,86,26,000 रुपये से निर्माणाधीन है।
. पिहानी-गोपामऊ मार्ग 37,85,01,000 रुपये से निर्माणाधीन है।
. परचल रसूलपुर से शुक्लापुर भगत का कार्य 37,78,88,000 रुपये हो रहा है।
. कोथावां माल मार्ग का कार्य 64,87,69,000 रुपये से हो रहा है।
. शाहाबाद-सांडी मार्ग पर सुखेता नदी पर पुल का कार्य 15.64 करोड़ रुपये से होना है।
. परियल में गर्रा नदी पर 47.99 करोड़ रुपये से कार्य किया जाना है।
. गंभीरी नदी पर सेमरिया और अलियापुर के बीच 13.33 करोड़ रुपये से पुल निर्माण होना है।
. प्रतापनगर माधौगंज मार्ग पर 79.69 करोड़ रुपये से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होना है।

फोटो 34: फोर लेन बनवाए जाने के लिए लखनऊ रोड पर कराया गया काम। संवाद

फोटो 34: फोर लेन बनवाए जाने के लिए लखनऊ रोड पर कराया गया काम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें