फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यशैली से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं

Wed, 13 May 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के चल रहे समर कैंप के दौरान मंगलवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में कलक्ट्रेट के सभी विभाग देखे और सरकार की योजनाओं, राजस्व संबंधी समस्याओं व निराकरण, डीएम, एडीएम आदि के कार्यों से रूबरू हुए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर सबसे पहले बच्चे सिटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह से मिले। उन्होंने बच्चों को डीएम के बैठने का कक्ष, जन शिकायतें सुनने व योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए मीटिंग करने का सभागार तथा डीएम न्यायालय दिखाया।

इसके बाद बच्चों ने संग्रह अनुभाग, संयुक्त अनुभाग देखा तथा वहां के बाबुओं ने वहां के कार्यों की जानकारी बच्चों को दी। कलक्ट्रेट के कंप्यूटर कक्ष पहुंचे बच्चों को वहां के प्रभारी नवी कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी। शस्त्र कार्यालय में बच्चों ने लाइसेंसी प्रक्रिया क्या होती है, उसे जाना।
विज्ञापन


एनआईसी व डिस्ट्रिक्ट ई गर्वनेस के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने सिटी मजिस्ट्रेट व एडीएम कोर्ट भी देखा तथा वहां मौजूद लिपिकों से तमाम प्रश्न कर अपनी जिज्ञासा शांत की। इस दौरान एडीएम स्टेनो राकेश मिश्र व हरी सिंह बच्चों के साथ थे। उन्होंने बच्चों को बताया कि हरदोई कलक्ट्रेट भवन अंग्रेजी के एच आकार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें