पेट्रोलियम पदार्थों में हुई मूल्यवृद्धि का विरोध
करते हुए सोमवार को सपा के फ्रंटल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार
को सिनेमा चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया तथा केंद्र सरकार का पुतला फूंक
गुस्सा जाहिर किया।
मिली जानकारी के अनुसार, सिनेमा चौराहे पर
पेट्रोलियम पदार्थों में हुई मूल्य वृद्धि के विरोध प्रदर्शन करते हुए सपा
के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूरज वर्मा एवं सपा जिला सचिव संजय कश्यप ने
कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की जनता भुखमरी की कगार पर
पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि आए दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने
कहा कि पेट्रोल और डीजल में हालिया मूल्य वृद्धि का असर लोगों की दिनचर्या
भी पड़ेगी और रोजाना के खाने पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ेगी। आरोप
लगाया कि केंद्र सरकार ने पिछले 15 दिनों में पेट्रोल के दामों में लगातार
बढ़ोतरी की है।
इससे मोदी सरकार की अच्छे दिन वाली बात देश की जनता के लिए
एक छलावा साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता आज भी महंगाई की मार झेल
रही है। आए दिन पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि से किसानों व आम
लोगों की समस्याएं और बढ़ गई हैं और उन पर आर्थिक बोझ पड़ गया है।
उन्होंने
कहा कि पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि का असर गरीब जनता पर पड़ेगा और
रोज खाने और कमाने वालों की महंगाई से कमर टूट जाएगी। सिनेमा चौराहे पर
विरोध प्रदर्शन के दौरान रत्नेश यादव प्रशांत मिश्रा, धर्मेंद्र प्रताप
सिंह, कुलदीप सिंह, आयूष पांडे और कपिल देव आदि मौजूद थे।