फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या निकालेगी पर्ची, ज्योतिष से होगा समस्या का समाधान : ज्योतिषाचार्य विनोद दुबे

विज्ञापन
फोटो-09- पत्रकारों को जानकारी देते ज्योतिषाचार्य पं. विनोद दुबे। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। ज्योतिष आध्यात्मिक और गणना पर आधारित होती है। शहर के जीआईसी में ज्योतिष दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह बात ज्योतिषाचार्य विनोद दुबे ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने ज्योतिष दरबार के आयोजन की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि दरबार में पूरी पारदर्शिता से कुंडलीय विश्लेषण किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर स्थित एक लॉन में पत्रकारों को बताते हुए ज्योतिषाचार्य विनोद दुबे ने कहा कि दरबार में लक्ष्मी पूजन के बाद एक कन्या पर्ची निकलेगी और उस पर जिस व्यक्ति का नाम होगा। उसकी कुंडली का विश्लेषण कर जीवन की बाधाओं और भविष्य के विषय में ज्योतिषीय गणना और ईष्ट देव की कृपा से सटीक जानकारी दी जाएगी। बताया कि ज्योतिष विद्या तभी प्रभावी होती है जब उस पर ईश्वर की कृपा हो। यदि कोई ज्योतिषाचार्य अपने आराध्य के प्रति पूर्ण समर्पित होकर कार्य करता है तो उसकी भविष्यवाणियां सत्य सिद्ध होती है।
दरबार का प्राथमिक उद्देश्य किसी आडंबर को बढ़ावा देना नहीं बल्कि प्राचीन ज्योतिष विद्या का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी पारंपरिक संस्थान के बजाय स्व-अध्ययन से इस विद्या को सीखा है। उन्होंने भगवान शंकर को गुरु माना है और उन्हीं के मार्गदर्शन में वह निशुल्क जनसेवा कर रहे हैं। बताया कि उनका यूट्यूब चैनल भविष्यफल उनका प्राथमिक प्लेटफॉर्म है। यहां वह नियमित रूप से लाइव सत्र आयोजित करते हैं जिसमें देश-दुनिया से जुड़ने वाले लोगों को निशुल्क परामर्श दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें