फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार पर युवती के घर खुद को गोली से उड़ाया

Tue, 21 Mar 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकतरफा प्यार में पागल युवक ने शादी से इंकार करने वाली युवती के घर खुद को गोली मारकर जान दे दी। मरने वाला युवक मैनपुरी जिले के बेबर थाना क्षेत्र के बझेरा गांव का रहने वाला था। मंगलवार की यह घटना पचदेवरा थाने के एक गांव की है। यहां एक व्यक्ति के घर उसकी भतीजी रह रही है।
विज्ञापन


उसकी शादी तीन साल पहले फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर मेें हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पति की मौत होने पर युवती अपने चाचा के यहां आ गई। युवती ने बताया कि जान देने वाला शिवबक्स उर्फ टिल्लू सिंह (25) पुत्र वीरेन्द्र सिंह उसका दूर का रिश्तेदार था। इसी साल फर्रुखाबाद में पांचाल घाट के मेले में उससे मुलाकात हुई थी। तब से फोन पर अक्सर बात होती थी। दो साल पहले टिल्लू की पत्नी का निधन हो चुका है। उसके एक बेटी है।

युवती के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब दो बजे टिल्लू उसके घर आया और शादी करने के लिए साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर उसने खुद को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। तमंचा बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक के घरवालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें