रामघाट में पुलिस के साथ खड़ी महिला। संवाद
- फोटो : Samvad
रामघाट थाना क्षेत्र में स्थित गंग नहर के किनारे एक युवती आत्महत्या करने के इरादे से पहुंच गई। रामघाट पुलिस ने उसे पकड़कर समझाया और पति को बुलाकर घर भेज दिया।
रामघाट थाना प्रभारी ने बताया कि अतरौली के गांव चकाथल निवासी एक 32 वर्षीय युवती गंग नहर के किनारे बैठी थी। विद्युत विभाग के कर्मचारी को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। इससे पहले कि युवती गंग नहर में कूदती पुलिस पहुंच गई।
युवती ने बताया कि पति से आए दिन झगड़ा होने के कारण वह तंग हो चुकी थी। आत्महत्या करने के इरादे से रामघाट में गंग नहर में आई थी। पुलिस ने उसके पति को थाने बुलाया और पत्नी के साथ झगड़ा करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी देकर महिला को उसके साथ घर भेज दिया।