शहर के लोगों को नगर पालिका द्वारा कई सुविधाओं की
सौगात देते हुए इन सुविधाओं के लिए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की है। इन
संसाधनों को गुरुवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने एसडीएम
सदर/प्रभारी ईओ पप्पू गुप्ता तथा सभासदों की मौजूदगी में जनता को समर्पित
किया।
पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कूड़ा उठाने के लिए क्रय की गई हाईड्रोलिक
ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए संसाधनों को पालिका के बेड़े में
शामिल कराया। इस मौके पर सभासदों ने संसाधनों की उपलब्धता को पालिकाध्यक्ष
मीना अग्रवाल के प्रति आभार जताया।
पूर्व पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका
द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए मच्छरों पर रोकथाम को जेट स्प्रे टैंकर
की व्यवस्था की है। इसके साथ ही आवारा जानवरोें की धरपकड़ के लिए कैटिल
कैचल वाहन, कूड़ा उठाने के लिए हाईड्रोलिक टैंकर की व्यवस्था की है।
उन्होेंने
बताया कि शवों को सुरक्षित रखने को दो ड्रीप फिजर भी क्रय किए गए हैं। इस
मौके पर सभासद मो. अच्छन, ज्योति प्रकाश सिंहा, रजत मिश्रा, राजकुमार
गुप्ता, सुशील देवल, महेश नाहर, सुशील वर्मा, विद्यावती, कल्पना तिवारी के
अलावा बालेश्वर मिश्रा, राजेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमल
किशोर मिश्रा, विद्याभूषण आदि मौजूद थे।