फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलते समय फाटक पिलर समेत गिरा, बच्ची की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
फोटो- 25- घटनास्थल पर पड़ा पिलर का मलबा और फाटक व मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया में झूला झूलते समय फाटक पिलर समेत गिर गया। झूला झूल रहे चार बच्चे फाटक और पिलर के नीचे दब गए। बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले जाया गया, जहां एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

ग्राम सिमरिया में सोमवार शाम गांव निवासी मनोज मिश्रा की पुत्री मन्नत (5), जितेंद्र के पुत्र आर्यन (7) और वेदांत (5) व राजेंद्र तिवारी के घर आई रिश्तेदारों की बच्ची वैष्णवी (4) गांव में खेल रही थी।
खेलते-खेलते ये लोग गांव निवासी एक व्यक्ति के गेट पर झूला झूलने लगे। चारों बच्चों के एक साथ गेट पर झूला झूलने के कारण गेट पिलर सहित गिर गया। इसी दौरान खेल रहे चारों बच्चे उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन

घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों बच्चों को गेट के नीचे से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले गए। यहां मन्नत को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें