फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला पंचायत में ग्राम पेयजल संस्था के नाम पर 35 लाख का फर्जीवाड़ा करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जिला पंचायत का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। ग्राम पेयजल संस्था के नाम पर जिला पंचायत अध्यक्ष और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के फर्जी हस्ताक्षर की एनवाई बनाकर विभिन्न संस्थाओं के नाम कछौना, बिलग्राम और माधौगंज की बैंक शाखा में 35 लाख रुपये स्थानांतरित करा लिए थे। अपर मुख्य पंचायत अधिकारी की ओर से बैंक कर्मचारियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान पता चला कि जनपद प्रतापगढ़ के थाना मानिकपुर के ग्राम डकौली निवासी विवेक प्रताप सिंह ने अपने छह साथियों के साथ इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। सर्विलांस टीम की मदद से मिली सूचना पर शहर कोतवाल सुजीत दुबे और एसआई राजीव सिंह ने पुलिस टीम के साथ शहर के सोल्जर बोर्ड चौराहे से निकलते समय विवेक को धर दबोचा। उसके पास एक अवैध रायफल और छह कारतूस और एक सफेद स्कार्पियो मिली की। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध असलह की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि घटना को छह लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। इस मामले में बैंक कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें