ठंड व कोहरे से बंद हुआ तीन जोड़ा ट्रेनों का संचालन
अब मौसम साफ होने से दोबारा शुरू कर दिया गया, जिससे दैनिक यात्रियों को
काफी राहत महसूस हुई है। ट्रेनों के बंद होने से लोगों को काफी दिक्कत हो
रही थी और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अधिक कोहरे के
कारण प्रतिवर्ष कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाता है। जिसके चलते स्टेशन
से भी होकर गुजरने वाली तीन जोड़ा ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। इनमें
14265-66 बनारस देहरादून (जनता) एक्सप्रेस, 14115-16 इलाहाबाद हरिद्वार
एक्सप्रेस तथा 13119-20 सियालदह से दिल्ली (साप्ताहिक) ट्रेन का संचालन 20
नवंबर से बंद कर दिया गया था।
जिसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का
सामना करना पड़ रहा था, पर अब मौसम साफ हो गया है तो ट्रेनों का दोबारा
संचालन भी कर दिया गया, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिली है।